|

बीकानेर:- भीषण सड़क हादसा, कैम्पर और जैन स्लीपर बस की जोरदार भिड़ंत,एक की मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र स्थित भामटसर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक कैम्पर और जैन स्लीपर बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग करणी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु बताए जा रहे हैं।

हादसे में एक की मौत, कई घायल

इस दर्दनाक हादसे में ई-मित्र संचालक गोपाल लखारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैम्पर में सवार अधिकांश युवक नोखा और सोमलसर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button