|

शहर के थाना क्षेत्र में महिला हुई ठगी का शिकार, मामला दर्ज

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। सिपाणी मोहल्ला, पुरानी लाइन गंगाशहर निवासी मनोहरी देवी पत्नी स्व. रतनलाल सिपाणी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादिया ने बताया कि 31 दिसंबर को वह घर जा रही थीं। इसी दौरान केनरा बैंक के पास एक गली में एक व्यक्ति ने उनसे डूंगरगढ़ जाने का रास्ता पूछा। तभी वहां एक महिला और एक अन्य पुरुष भी आ गए और उस व्यक्ति की मदद करने लगे। तीनों ने मिलकर बातों में उलझाया और महिला को गंगाशहर में इधर-उधर घुमाते रहे।
आरोप है कि बाद में तीनों उसे जैन मंदिर के पास से होते हुए होटल राजमहल के सामने ले गए। वहां आरोपियों ने चालाकी से मनोहरी देवी से चार सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन और एक अंगूठी ले ली और बदले में नकली नोटों का एक बंडल थमा दिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।
कुछ देर बाद जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो वह गंगाशहर थाने पहुंचीं और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंपी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button