शहर के इस सर्किल पर दिन दहाड़े हुआ हमला,चाकू से किए वार

बीकानेर।शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जन में भय व्याप्त हो गया है।आए दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।आज सामने आए मामले में शहर के म्युजियम सर्किल पर एक प्रहरी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कारागृह में तैनात एक प्रहरी पर अज्ञात लोगों ने चाकू और मुक्कों से हमला कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार शाम को हुई। जिसकी रिपोर्ट अब सदर थाना पुलिस ने दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामवतार किसी निजी कार्य से म्युजियम सर्किल पहुँचे थे, जहां 10–15 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों ने पहले थप्पड़-मुक्कों से पीटा और फिर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद रामवतार ने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने IPC की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।
































