|

बीकानेर: रविवार को इन क्षेत्रों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें कटौती का समय

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम), बीकानेर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में रविवार (31 मई 2026) को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। आवश्यक विद्युत रख-रखाव (मेंटेनेंस) और तकनीकी कार्यों के चलते यह कटौती की जा रही है।

​जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (ग्रामीण) निमिष लखनपाल द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, रविवार सुबह 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

​बिजली कटौती का विवरण:

  • ​दिन व दिनांक: रविवार, 31 मई 2026
  • ​समय: प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक (कुल 4 घंटे)
  • ​कारण: आवश्यक विद्युत रख-रखाव एवं तकनीकी कार्य

​इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति:

​भरूखीरा गांव

​शोभासर गांव

​शोभासर फैक्ट्री फीडर

​शोभासर चौराहा

​छोटी ढाणी

​बड़ी ढाणी

​बदरासर

​लाखुसर

​मेहरासर

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button