|

पुलिस की नशे पर बड़ी कार्रवाई, 16 लाख की एमडी और एक लाख नगदी जब्त

बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने भगतसिंह स्टेडियम के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र थोरी निवासी थोरिया बस्ती, लूणकरणसर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत की एमडी (मादक पदार्थ) और एक लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है। यह कार्रवाई लूणकरणसर कस्बे के भगतसिंह स्टेडियम के पास की गई।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे का यह कारोबार किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button