|

नयाशहर थाना पुलिस का जुआरियों पर प्रहार,एक लाख से अधिक नकदी के साथ 6 गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने जुए के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नयाशहर थाना पुलिस ने संसोलाव तालाब क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक लाख 200 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 7 जून को नयाशहर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मौके पर गोल घेरा बनाकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी व ताश के पत्ते जब्त किए।

​आरोपी रोशन अली चौहान, 59 साल, सोनगिरी कुआं मोहम्मद अली, 33 साल, सर्वोदय बस्ती, सोफिन अली, 36 साल, सोनगिरी कुआं, इरफान अली, 27 साल, मोहल्ला खटीकान, नासीर हुसैन, 48 साल, सिटी कोतवाली और इशाक मोहम्मद, 59 साल, मोहल्ला भिश्तियान के पास से एक लाख 200 रुपए बरामद किए गए हैं।

सभी के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट व संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में हेडकांस्टेबल शेरसिंह, कांस्टेबल महेश, रामकिशन, कैलाश, सुनील व कलवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

कुछ दिन पहले भी नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पासों पर जुआ खेल रहे कई लोगों को 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button