ट्रैन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। आज सुबह करीब 8 बजे जोड़बीड़ भैरू जी मंदिर रोड पर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम—सोयब, मो. जुनैद ख़ान और राजकुमार खड़गावत—एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुँची।
वहीं, गंगाशहर थाना के एएसआई गणेश सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाया गया और बाद में शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब,असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, मलंग बाबा आदि मौजूद रहे।
पुलिस युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।



































