|

Breaking:-राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी,यहां करे चेक

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर और प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर। आज सुबह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा के तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परिणाम एक साथ जारी कर दिया गया है,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किये।

यहाँ चेक करें: आधिकारिक वेबसाइट

http://rajeduboard.rajasthan.gov.in

पर चेक करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणामों की घोषणा की। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं, जिसमें इस साल कुल 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

​📉 पिछले साल के मुकाबले गिरा पास प्रतिशत:

इस साल (2026) का पास प्रतिशत पिछले साल (2025) की तुलना में थोड़ा कम रहा है:

▪️ आर्ट्स: 97.54% (पिछले साल 97.78% था)

▪️ कॉमर्स: 98.50% (पिछले साल 99.07% था)

▪️ साइंस: 97.52% (पिछले साल 98.43% था)

​🏆 बोर्ड के इतिहास में बने दो बड़े रिकॉर्ड:

1️⃣ पहली बार मार्च में रिजल्ट: बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब 12वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद, मार्च महीने में ही घोषित कर दिया गया हो।

2️⃣ 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट: इस बार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को ही जारी कर दिया था। ऐसा भी पहली बार हुआ है कि 12वीं कक्षा से पहले 10वीं के नतीजे घोषित हुए हों।

​ताजा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें THE BIKANER NEWS के साथ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button