|

शहर के इस थाना क्षेत्र में सड़क पर मिला शव,फैली सनसनी

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी 34 वर्षीय चोरूलाल भार्गव के रूप में हुई है, जो पापड़ फैक्ट्री में काम करता था।
जानकारी के अनुसार चोरूलाल का शव सोमवार अल सुबह शिव पार्वती मंदिर के पीछे सड़क पर पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोरूलाल साइकिल पर जाते हुए दिखाई दे रहा है और अचानक गिर जाता है, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगती है।
पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मौत का कारण सिर में लगी चोट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर कर्ज भी था, इसी कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button