|

पश्चिम बंगाल: जोड़ासांकू से भाजपा विधायक विजय ओझा की ‘मछली परोसने’ वाली तस्वीर वायरल, MLA ने किया खंडन, बताया पूरा सच

THE BIKANER NEWS:-कोलकाता/बीकानेर:
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जोड़ासांकू विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक और केएमसी (KMC) वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद मारवाड़ी समाज में उपजे विवाद पर विधायक ने ‘द बीकानेर न्यूज़’ से विशेष बातचीत कर इसे भ्रामक बताया है और अपना पक्ष रखा है।
​क्या है वायरल तस्वीर का विवाद?
​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विधायक विजय ओझा की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वह हाथ में पवित्र ‘सनातनी पहचान’ यानी मौली (कलावा) बांधे हुए पंगत में बैठे बच्चो को खाना परोसते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया गया कि वह मछली (नॉनवेज) परोस रहे हैं।
​चूंकि विजय ओझा मारवाड़ी समुदाय से आते हैं, इसलिए इस तस्वीर के सामने आने के बाद मारवाड़ी समाज और उनके सनातनी वोटरों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और लोग इस दृश्य से स्तब्ध रह गए।
​’द बीकानेर न्यूज़’ को विधायक ने बताया पूरा सच
​इस बढ़ते विवाद पर रोक लगाने के लिए ‘द बीकानेर न्यूज़’ के सवांदाता ने विधायक विजय ओझा से फोन पर पूरी घटना की सच्चाई जानी । उन्होंने सोशल मीडिया के दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया:
​नहीं परोसी मछली: ओझा ने कहा कि वह उस कार्यक्रम में निश्चित रूप से मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अपने हाथों से किसी को भी मछली नहीं परोसी।
​दोनों तरह के भोजन की थी व्यवस्था: उन्होंने बताया कि उस आयोजन में वेज और नॉनवेज, दोनों प्रकार के भोजन रखे गए थे। मीनू में मछली-भात के साथ-साथ शाकाहारी लोगों के लिए रोटी और सादा चावल भी उपलब्ध था।
​ममता बनर्जी के दावों को बताया वजह
​विधायक ने इस तरह के आयोजनों के पीछे की राजनीतिक वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी द्वारा यह झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा था कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार आती है, तो यहाँ मछली खाने पर पाबंदी लग जाएगी।
​विजय ओझा ने बताया कि बंगाल की जनता के मन से इसी भ्रम और डर को दूर करने के लिए भाजपा ने चुनाव से पहले इस प्रकार के आयोजनों की शुरुआत की थी, ताकि यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया जा सके कि भाजपा किसी के खान-पान पर रोक लगाने नहीं आ रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी की तरफ से आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button