बीकानेर:-नयाशहर थाना पुलिस ने हवाला के लाखो रुपयों के साथ तीन युवकों को दबोचा!

THE BIKANER NEWS:बीकानेर।नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई थानाधिकारी कविता पूनियां की अगुवाई में कोठारी अस्पताल के पास की गई। पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिलो थी, मौके पर युवक सड़क किनारे खड़े होकर बेखौफ अंदाज में नोटों की गड्डियां गिन रहे थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हवाला की राशि माना है और जांच शुरू कर दी है।

9 लाख रुपये की नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 9 लाख रुपये जब्त किए हैं। जब्त की गई राशि में शामिल हैं:
- 500-500 के 1600 नोट (8 लाख रुपये)
- 100-100 के 1000 नोट (1 लाख रुपये)
तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है:
- रामदयाल (निवासी: नापासर)
- विष्णु (निवासी: चुंगी चौकी क्षेत्र)
- माणक चंद (निवासी: नापासर)
धारा 106 BNSS में हुई कार्रवाई
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर तीनों आरोपी पैसों के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए और न ही उनके पास नकदी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज मिले। इसके बाद पुलिस ने BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 106 के तहत राशि जब्त कर ली।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थानाधिकारी कविता पूनियां ने किया। टीम में रवि गोदारा, श्रवण, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजाराम, रामकिशन और महेश कुमार शामिल रहे।





































