शहर के थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना वल्लभ गार्डन में 9 जुलाई की है।

इस सम्बंध में मृतक के पिता चुलहाई दास निवासी बिहार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे जीवेत कुमार पुत्र चुलहाई जो कि अपने ससुराल में रहता था। 9 जुलाई को उसने ससुराल में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





































