|

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बीकानेर के 62 स्कूल शिक्षा विभाग के रडार पर

बीकानेर। जिले में नियमों के विपरीत संचालित हो रही 62 शिक्षण संस्थाओं पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की जांच में सामने आया कि कई स्कूल बिना आवश्यक मान्यता के उच्च कक्षाएं संचालित कर रहे थे। इसके अलावा डमी एडमिशन और स्कूल समय में कोचिंग क्लासेज चलाने जैसी अनियमितताओं को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की गई है।

शिक्षा विभाग की ओर से बीकानेर ब्लॉक की 15, लूणकरणसर की 6, श्रीडूंगरगढ़ की 9, नोखा की 8, खाजूवाला की 6, कोलायत की 8, बज्जू खालसा की 4 तथा पूगल, पांचू व हदां की दो-दो स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 40 से अधिक प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी स्कूलों के साथ 20 से ज्यादा सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

विभाग की कार्रवाई के दायरे में आए स्कूलों में गुरु गरवाजी शिक्षण संस्थान सोवा, आर्यन पब्लिक स्कूल सोवा, जय हिन्द संस्थान हिम्मटसर, आर्य पुष्पक गुरूकुल जसरासर, टैगोर शिक्षण संस्थान सूडसर, जगदम्बा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान सेरूणा, मां भगवती शिक्षण संस्थान सेरूणा, अभिनव आदर्श शिक्षण संस्थान दुलचासर, भागीरथी बालिका विद्यालय दंतौर, विकास भारती स्कूल खारवाली, मॉडर्न एज्यूकेशनल एकेडमी अम्बेडकर नगर खाजूवाला, गुरूकुल इंग्लिश स्कूल सिनेमा रोड खाजूवाला, हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल महाजन, मॉर्डन इंग्लिश स्कूल अक्कासर, जसनाथ पब्लिक स्कूल संस्थान अक्कासर, गुरु आश्रम विद्यापीठ कानासर, आदर्श सरस्वती शिक्षण संस्थान जयमलसर, हैप्पी मिशन शिक्षण संस्थान राजेरा, टिनी आईस लैण्ड किड्स मुक्ता प्रसाद नगर, जागृति शिक्षा पब्लिक स्कूल किलचू देवडान, श्रीराम पब्लिक स्कूल बेनीसर, गोल्डन पब्लिक स्कूल गाढवाला, बीकाजी चिल्ड्रन एकेडमी, डेजी पब्लिक स्कूल बज्जू तेजपुरा, आर्मी पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल सोमलसर नोखा, सांई बाबा एज्यूकेशन एकेडमी नोखा, दून पब्लिक स्कूल लूणकरणसर सहित कई अन्य स्कूल शामिल हैं।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित संस्थाओं से जवाब तलब किया गया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button