|

भागवत अमृत वर्षा” शिविर के पोस्टर का विमोचन

THE BIKANER NEWS:-“बीकानेर।युवा चेतना एवं आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित त्रिदिवसीय शिविर “भागवत अमृत वर्षा” के पोस्टर का विमोचन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यह आध्यात्मिक शिविर आगामी 25, 26 एवं 27 मई को धरणीधर ऑडिटोरियम, बीकानेर में आयोजित होगा।

शिविर में श्रीमद्भागवत के प्रकांड विद्वान एवं सुप्रसिद्ध प्रवक्ता पूज्य श्री श्री मुरली मनोहर व्यास युवाओं एवं श्रद्धालुओं को कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं भक्तियोग के दिव्य संदेश से प्रेरित करेंगे। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श चरित्र एवं जीवन प्रसंगों के माध्यम से युवाओं को जीवन प्रबंधन, नेतृत्व, सकारात्मक चिंतन एवं संस्कारित जीवन की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

पोस्टर का विमोचन सुरेश अग्रवाल, कमल कुमार नागल, गणेश अग्रवाल, मुरली पुरोहित, सुरेन्द्र अग्रवाल एवं सांवर सुथार,हनुमान आचार्य,गौरव अग्रवाल, द्वारकादास अग्रवाल,गंगाधर व्यास,गोपाल अग्रवाल,गजानंद अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन वर्तमान समय में समाज एवं विशेष रूप से युवा वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जीवन से जोड़ना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, संस्कार एवं राष्ट्रहित की भावना विकसित हो सके। श्रीमद्भागवत के प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से आधुनिक जीवन की समस्याओं का आध्यात्मिक समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजकों ने शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस त्रिदिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button