बीकानेर: भारी पुलिस बल के बीच व्यासों की तलाई से हटाए गए अतिक्रमण,कुछ अतिक्रमण छोड़ने की शिकायत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेरशहर के छोटा रानिसर स्थित ‘व्यासों की तलाई’ की आगोर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ आज नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया। निगम के दस्ते ने मंगलवार को भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

भूमाफियाओं ने दी धमकियां, लेकिन प्रशासन रहा सख्त
अतिक्रमण हटाने से पहले भूमाफियाओं ने शिकायतकर्ताओं और मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं को धमकाना के भी आरोप है, हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और भारी जाब्ते के आगे उनकी एक न चली। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया।
कुछ अतिक्रमण छोड़ने पर जताया विरोध
कार्रवाई के दौरान निगम द्वारा अधिकतर अवैध निर्माण हटा दिए गए, लेकिन कुछ अतिक्रमणों को छोड़े जाने पर शिकायतकर्ताओं ने मौके पर ही अपना एतराज जताया। उनका कहना था कि प्रशासन को बिना भेदभाव के पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए।
अधिकारियों और पुलिस का रहा सराहनीय सहयोग
व्यासों की तलाई आगोर संरक्षण समिति के सचिव संजय व्यास ने बताया कि आगोर भूमि को बचाने की इस मुहिम में गंगा शहर पुलिस थाना और नगर निगम का सहयोग सराहनीय रहा।
मौके पर ये रहे मौजूद
इस पूरी कार्रवाई की कमान नोडल अधिकारी XEN चिराग गोयल ने संभाली। उनके साथ प्रदीप चरण सहित नगर निगम की टीम और होमगार्ड के जवान मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गंगा शहर पुलिस थाने का भारी जाब्ता भी पूरे समय तैनात रहा।




































