भारी बारिश के पूर्वानुमान के आधार बीकानेर में स्कूलों को लेकर कलेक्टर का आदेश जारी

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बीकानेर जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है। आदेशानुसार सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक विद्यालयों,कोचिंग एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01.08.25 एवं02.08.25 अवकाश रहेगा।समस्त स्टाफ यथावत कार्यरत रहेंगे।

आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालय के संस्था प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

































