Bikaner:-पीने के पानी के लिए नई पाईप लाइन डालने के लिए सौपा ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे नई पाईप डालने के लिए आज मंगलवार को पीएचडी अधिकारी Xn नितेश सागर को ज्ञापन सौपा। मंडल सचिव जिला कांग्रेस के गोविंद पुरोहित ने बताय की हम सभी मौहल्लेवासीगण गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे (हनुमान जी की बाड़ी) निवासी हनुमान जी की बाड़ी हमारे मौहल्ले में रहने वाले है। निवास क्षेत्र में पानी की पाईप लाईन नहीं है। पानी की पाईप लाईन नहीं होने से वहां के वाशिंदों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहाँ की महिलाएँ पानी के लिए अपनी कॉलोनी से दूर जाकर अपने लिए पानी लाती है जिससे उनके घरों में पानी की
पूर्ति हो सके । कुछ-कुछ दिनों में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था भी मौहल्लेवासी अपने खर्चे से
करते है। अतः आपसे नम्र निवेदन है कि गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे हनुमान जी की बाड़ी में
पानी की लाईन डलवाने का आदेश प्रदान करें और वहाँ के मौहल्लेवासियों को नए कनेक्शन
उपलब्ध कराने का आदेश प्रदान करें, जिससे समय-समय पर जलापूर्ति हो सकें ।
यदि समय रहते इन लोगों की मांग की पूर्ति नहीं होती है तो समस्त मौहल्लेवासी एक जन आन्दोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपके विभाग की होगी। अतः आपसे निवेदन
है कि 15 दिनों में इस जन समस्या का समाधान कराए



































