|

Bikaner:-डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। रविवार को हुआ दर्दनाक हादसा ,डूबने से एक बालक की हुई मौत,इलाक़े में शोक की लहर मिली जानकारी के अनुसार कल जिले के बज्जू थाना क्षेत्र अंतर्गत गिराजसर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता भीखसिंह ने बताया कि घटना रविवार को दोपहर करीब 12 बजे की है, जब अशोक घर के पास बनी नहर में डूब गया। परिजनों ने जैसे ही उसे गायब देखा तो आसपास खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बालक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवावाया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है। परिजन अशोक की अचानक हुई मौत से सदमे में हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button