|

बीकानेर में बदमाशों के अवैध कब्जे पर चला ‘बुलडोजर’ अपराधियो में मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: शहर में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों और भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में बीकानेर के सर्वोदय बस्ती इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सीताराम के अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने जेसीबी (JCB) चलाकर इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया।

​सर्वोदय बस्ती में हिस्ट्रीशीटर सीताराम द्वारा किए गए अवैध निर्माण की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने का फैसला किया। गुरुवार को BDA का दस्ता जेसीबी (पीला पंजा) और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को ढहा दिया।

​किसी भी तरह के विरोध या शांति भंग की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया था। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर डटे रहे

जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • अनुज डाल: सीओ (CO) सिटी
  • विजेंद्र शीला: थानाधिकारी, मुक्ताप्रसाद नगर थाना
  • महेंद्र रत्नु: तहसीलदार, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA)

अपराधियों में मचा हड़कंप

​प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य अपराधियों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और BDA की इस संयुक्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button