|

Breaking:^बीकानेर में तेज रफ्तार का कहर,सड़क हादसे में 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड स्थित धारणिया पेट्रोल पंप के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तीसरे व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, सूचना मिलते ही ‘खिदमतगार खादिम सोसायटी’ और ‘असहाय सेवा संस्था’ के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे। इन सेवादारों की तत्परता से तीनों को तुरंत पीबीएम (PBM) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां घायल का सघन इलाज जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button