Breaking-सांखला रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल,मची अफरातफरी

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सांखला रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार उसके पैरों में चोट लगी है,युवक की पहचान के प्रयास जारी है

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घायल व्यक्ति को तुरंत खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।




































