बड़ी खबर: कोटगेट थाना पुलिस की ‘कैफे’ पर दबिश,अवैध केबिन किए ध्वस्त!


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने शहर में अवैध गतिविधियों के लिए चर्चित “जोकर कैफे” पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आज कैफे में अचानक दबिश दी और वहां अवैध कार्यों के लिए बनाए गए छोटे-छोटे केबिनों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यह सख्त कार्रवाई कोटगेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई है।

चेतावनी के बाद भी नहीं माने संचालक
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पूर्व में भी कैफे संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि वे कैफे के अंदर बने इन अवैध और गुप्त केबिनों को हटा लें। पुलिस की इस चेतावनी को अनसुना करना कैफे संचालकों को भारी पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने खुद मौके पर पहुंचकर इन केबिनों को तोड़ दिया।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
बता दें कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इस कैफे की आड़ में लगातार अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
कई बार पकड़े जा चुके हैं लड़के-लड़कियां
जोकर कैफे का विवादों से पुराना नाता रहा है। पुलिस यहां पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है और दबिश के दौरान कई बार संदिग्ध हालत में लड़के-लड़कियों को पकड़ा भी जा चुका है। बार-बार मिल रही शिकायतों और पूर्व की चेतावनियों का असर न होने पर आज कोटगेट पुलिस ने यह कड़ा एक्शन लिया है।
8




































