|

बीकानेर:-रानीबाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बस का कहर, 8 साल के मासूम की मौत, परिवार के तीन लोग घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को रौंद दिया। इस भयानक हादसे में 8 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान छात्रावास के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, इजहार आलम अपनी पत्नी राहीन, दो बेटों – अबिर खान (8) और अहद खान (10), तथा रिश्तेदार वाहिदा (25) के साथ रानी बाजार में बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति से आई बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
​इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को पीबीएम (PBM) अस्पताल ले जाया गया। 8 वर्षीय अबिर खान के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में बेहद गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, इलाज के दौरान अबिर ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता इजहार, मां राहीन और रिश्तेदार वाहिदा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
​चालक फरार, यातायात नियमों की खुली पोल
हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​इस दुखद घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button