|

हेमा मालिनी भड़कीं धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबर पर, बोलीं – “जिंदा इंसान को बार-बार मारने की क्या ज़रूरत है?”

THE BIKANER NEWS:-


मुंबई – सोशल मीडिया पर सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने एक बार फिर सनसनी मचा दी। इस फर्जी खबर के फैलते ही उनके प्रशंसकों में हड़कंप मच गया।

लेकिन कुछ ही देर बाद धर्मेंद्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने इन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “धर्मेंद्र जी बिल्कुल स्वस्थ हैं, कृपया झूठी खबरें फैलाना बंद करें। जिंदा इंसान को बार-बार मारने की क्या ज़रूरत है?”

हेमा मालिनी ने मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स से अपील की कि किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई ज़रूर जांच लें।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फर्जी दावे सामने आ चुके हैं।


Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button