|

ऑपरेशन नीलकंठ का असर:शहर के इस थाना पुलिस ने युवक को एमडी सहित दबोचा

बीकानेर। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत न केवल अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं, बल्कि फरार आरोपी भी लगातार गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जेएनवीसी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि महादेव विहार कॉलोनी रोड पर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गोपेश्वर बस्ती निवासी 24 वर्षीय तरूण नायक के पास से 02.37 ग्राम एमडी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष, सहायक उपनिरीक्षक पांचाराम, कांस्टेबल रामनिवास और पुखराज शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button