|

बीकानेर के युवक का नकली नोटों के साथ बड़ा खेल, 60 लाख की जाली करेंसी बरामद

बीकानेर। बीकानेर जिले के कल्याणसर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवरतन माहिया को उस समय पकड़ा, जब वह नकली नोटों से भरा बैग लेकर मुंबई जाने की तैयारी में था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जयपुर से नकली नोट लेकर हैदराबाद के रास्ते मुंबई पहुंचने की फिराक में था। जांच में सामने आया कि 28 अक्टूबर को जयपुर रेलवे स्टेशन पर ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने शिवरतन को नकली नोटों से भरा बैग सौंपा था। उसे पहले हैदराबाद और फिर मुंबई जाने के निर्देश दिए गए थे।इसके बाद शिवरतन मैसूर जाने वाली ट्रेन से काचेगुड़ा पहुंचा और वहां एक धर्मशाला में रात बिताई। अगले दिन बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस रद्द होने पर ओमप्रकाश ने उसे सिकंदराबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए कहा।आरोपी जैसे ही सिकंदराबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ, करीब दस मिनट बाद ही रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और ओमप्रकाश सहित अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button