|

राजस्थान के इन जिलों में अगले दो दिनों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी,रात में बढ़ेगी ठंड

thebikanernews.com:- जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।


गुरुवार को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर रहा। इन शहरों में रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया, जिससे सर्दी का असर तेज हो गया है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं 28 नवंबर को सीकर, अजमेर और टोंक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दूसरी ओर बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अन्य प्रमुख शहरों में जोधपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, जैसलमेर 30.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 30 डिग्री और पिलानी में 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में सुबह और रात के समय लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button