|

बीकानेर:-निराला ऑप्टिकल के व्यास को राजस्थान ऑप्टिशियन्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी में मिली जगह, संगठन ने जताया भरोसा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राजस्थान ऑप्टिशियन्स एसोसिएशन ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बीकानेर के एल.एन. व्यास को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शांतिस्वरूप महरवाल एवं महामंत्री विनोद मित्रुका ने उनके मनोनयन की घोषणा करते हुए इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार एल.एन. व्यास एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी हैं और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति हमेशा जागरूक एवं सक्रिय रहे हैं। वे सभी को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि एल.एन. व्यास के संगठन से जुड़ने से कार्यकारिणी को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में प्रदेशभर के ऑप्टिशियन्स के हितों के लिए संगठन और प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button