बीकानेर: कल इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


बीकानेर। विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव, विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते सोमवार, 26 अक्टूबर को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से शाम तक निर्धारित समय पर बिजली बंद रहेगी।

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक जस्सूसर गेट अंदर-बाहर, सीताराम गेट के बाहर, विश्वकर्मा गेट के बाहर, देवी सिंह भाटी चौराहा, नाइयों का मोहल्ला, चूना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान, चौखूंटी पुलिया, सुभाष रोड, एम.आर. होटल, 10 नंबर स्कूल, मगाराम कॉलोनी, चैननाथ धूणा, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, प्रताप बस्ती, 5 नंबर ट्यूबवेल, पारिक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मंदिर रोड, चूनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, डागा चौक, सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेलीवाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआं, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे और मीट मार्केट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7 से 10:30 बजे तक रतन सागर कुआं क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक शिवबाड़ी चौराहा, शिव मंदिर, पीएचईडी (एचटी), के.के. कॉलोनी का कुछ हिस्सा, संस्कार सदन, शिव कॉलोनी, शिवबाड़ी, हरिजन बस्ती और रामदेव मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खादी उद्योग, पट्टी पेड़ा, टाइल्स, अखलाक फैक्ट्री, बाबू होटल, सूरज टॉकीज, टीवीएस शोरूम, एमपी सिंह और रानी बाजार पुलिया क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।





































