बड़ी खबर:-बीछवाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,22 हजार किलो खाद्य तेल सीज,नामी सरसो के तेल की नकल का मामला भी आया सामने


THE BIKANER NEWSबीकानेर। शहर में खाद्य तेल के कारोबार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को विभाग की टीम ने बीछवाल स्थित लक्ष्मी नारायण भंवर लाल के गोदाम पर निरीक्षण के दौरान करीब 22 हजार किलो खाद्य तेल सीज किया। कार्रवाई के दौरान नेपाल से आयातित ‘CHOICE’ ब्रांड के रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल की लेबलिंग में अनियमितताएंपाए जाने की बात सामने आरही है। वहीं, ‘बाबा रामदेव छाप’ सरसों तेल की नकल कर तेल बेचे जाने का मामला भी सामने आया।

मिली जानकारी के अनुसार लेबलिंग में मिलीं अनियमितताएं जिसकी जांच जारी है
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान नेपाल निर्मित ‘CHOICE’ ब्रांड के रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल की पैकिंग और लेबलिंग की जांच के दौरान तेल के प्रचार और लेबल पर किए गए दावों को लेकर अनियमितताएं पाई गईं।
सरसों तेल की नकल का मामला भी उजागर!
कार्रवाई के दौरान ‘बाबा रामदेव छाप’ सरसों तेल की नकल कर बेचे जाने का मामला भी सामने आया। विभाग ने एक ही दिन में कुल तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए छह नमूने एकत्रित किए गए।,हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा मामले की सच्चाई, फिलहाल जांच जारी है
लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य तेल कारोबारियों में हलचल मच गई है। सीज किए गए तेल और संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




































