|

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन, ऑब्जर्वर ननवनीत कुमार और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने रिटर्निंग अधिकारियों और प्रकोष्ठ प्रभारियों की ली बैठक

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 23 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन, ऑब्जर्वर नवनीत कुमार और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने शुक्रवार को समस्त पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले चरण की पंचायतों में पंच-सरपंच की नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सावधानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाले पंच-सरपंच निर्वाचन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता रखें, जिससे प्रत्येक मतदाता निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी, ग्राम पंचायत निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारियों के नियमित संपर्क में रहें। निर्वाचन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के खिलाफ पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी बरतें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन मतदान केन्द्र से सौ और दो सौ मीटर दूरी तक निर्धारित समस्त पाबंदियों की पालना हो। मतगणना स्थल पर पर्याप्त रोशनी हो। प्रत्येक स्थान पर जनरेटर की व्यवस्था भी हो। छह बजे तक मतदान केन्द्र तक पहुंचे प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना समय पर भिजवाई जाए। निर्वाचन और मतगणना के दौरान मतदान स्थल और मतगणना केन्द्र पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नहीं रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को पर्यवेक्षक लगाया गया है। प्रत्येक तीन केन्द्रों पर एक मोबाइल पार्टी भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक केन्द्र की ‘सिक्योरिटी ऑडिट’ कर लें। किसी मतदान केन्द्र के पास निर्माण सामग्री नहीं हो।

उन्होंने पुलिस कार्मिकों को अतिरिक्त मुस्तैदी रखने के निर्देश दिए और कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जाब्ता तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य यही है कि प्रत्येक मतदाता बिना डरे अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

प्रकोष्ठ प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रकोष्ठों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और कहा कि प्रकोष्ठ प्रभारी उन्हें आवंटित प्रत्येक कार्य समय पर करें। उन्होंने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, आचार संहिता की अनुपालना, क्रिटिकल केन्द्रो में वीडियोग्राफी, नियंत्रण कक्ष में आने वाली शिकायतें, कम्यूनिकेशन प्लान आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी के पास कम्यूनिकेशन प्लान रहे, जिसस किसी आपात स्थिति संबंधित अधिकारी से त्वरित संपर्क किया जा सके।

बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी श्रीमती रीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button