कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों का रखरखाव किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक सोनगिरी कुएं के पास, जगमाल कुआं, प्रतापमल कुआं और खटीकों का मोहल्ला।
सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक फड़ बाजार क्षेत्र।
सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक एमडीवी सेक्टर 3, 4 व 5, निखिल नगर, शांतिनाथ रेजीडेंसी, जय गणेश विहार, धीरज विहार, धीरज एन्क्लेव, विद्याधर नगर, वर्धमान नगर, रिद्धि-सिद्धि एन्क्लेव, शांतिनाथ वाटिका, वैभव नगर, भैरव विहार, शांतिनाथ आंगन, लक्ष्मी गार्डन, स्वराज नगर और गेमनापीर रोड क्षेत्र।
सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मोहल्ला, कसाई बाड़ी, पाड़ा चौक, मीत मार्केट, जामा मस्जिद के पास, ताजियों की चौकी, कोटगेट के पास, विजय शॉपिंग मॉल के पास, टॉपर के पास, रामपुरिया कॉलेज के पास, दाऊजी मंदिर के पास और दाऊजी रोड क्षेत्र।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक म्यूजियम सर्किल, केवी-1, जयपुर रोड, 30 नंबर कोठी, सादुलगंज, डूंगर कॉलेज, एईएन डी-2 कार्यालय, मेट्रो शोरूम के पास, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, चीफ ऑफिस, जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 1 से 4, अंबेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाणक्य नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटेल नगर, बजरंग अखाड़े के पास, बीएसएफ जयपुर रोड, चर्च, सांगलपुरा, जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 3 से 5 व 8, इनकम टैक्स क्वार्टर, साइंस पार्क, गुरुद्वारा, शिवाजी पार्क, सिंथेसिस क्लासेज, इनकम टैक्स कॉलोनी, कमला रेजीडेंसी, बंसल क्लासेज, आरएसवी स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगम पार्क, एयरफोर्स, ब्रज वाटिका, डुप्लेक्स कॉलोनी, पंचशती सर्किल और आदर्श कॉलोनी सहित सादुलगंज क्षेत्र।दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डागा गेस्ट हाउस के पीछे, जैन ऑफिस के पास, ओसवाल श्मशान भूमि के पास, गोलछा मोहल्ला और चित्रा आइस फैक्ट्री क्षेत्र।नोट: विद्युत रखरखाव के कारण निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नागरिक अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखकर पूरे कर लें।





































