शहर के इस थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती लापता,परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

बीकानेर। शहर के नाल थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। मुरलीधर व्यास नगर निवासी युवती के भाई ने नाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर पुलिस से अपनी बहन की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, युवती 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घर से कहीं चली गई। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
रिपोर्ट में बताया गया है कि घर पर एक कीपैड मोबाइल मिला, जिसमें एक नंबर पर कॉल किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, युवती के घर से जाने के कारणों और उसके वर्तमान ठिकाने के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।परिजनों की ओर से काफी तलाश किए जाने के बावजूद युवती का सुराग नहीं मिलने पर उसके भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच एएसआई मैनपाल को सौंपी है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।



































