|

बेणीसर बारी में सजा माँ दुर्गा का दरबार, 14 वर्षों से हो रहा भव्य डांडिया महोत्सव

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर में जगह-जगह माँ दुर्गा के दरबार सजाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बेणीसर बारी मोहल्ला समिति के तत्वावधान में बेणीसर बारी के बाहर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पंडाल का उद्घाटन हुआ और पूरा मोहल्ला भक्तिमय माहौल में रंग गया।
14 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन
बेणीसर बारी मोहल्ला समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पिछले 14 वर्षों से लगातार मोहल्लेवासियों के जनसहयोग से नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रात 10 बजे तक डांडिया रास का आयोजन होगा। मां दुर्गा के दरबार को हर दिन अलग-अलग रूपों में सजाया जाएगा तथा विशेष रूप से छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
विजय आचार्य ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना
मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर विजय आचार्य ने सपत्नीक मुख्य पूजा-अर्चना की। नवरात्रि महोत्सव को लेकर पूरे मोहल्ले को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता क्षेत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
दशहरे पर होगा सामूहिक हवन और प्रतिमा विसर्जन
आयोजन समिति के अनुसार दशहरे के दिन सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
मोहल्लेवासी उत्साह से जुटे
महोत्सव को सफल बनाने में एडवोकेट धर्मेंद्र रंगा, आनंद व्यास, अनिल पुरोहित, मुकेश मारवाड़ी, शरद जोशी, मुरली व्यास, ओम आचार्य, रामेश्वर पुरोहित, पिंटू आचार्य, अभिषेक आचार्य, मदन देराश्री, जैकी देराश्री, योगेश आचार्य, पार्षद ओम लोहिया, बुलाकी आचार्य, गणेश आचार्य, सतु माली और गोगड़ू महाराज सहित मोहल्ले के अनेक लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महोत्सव में मोहल्ले के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच बेणीसर बारी में नवरात्रि की रौनक देखते ही बन रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button