|

कोलायत उप जिला चिकित्सालय के महादेव मंदिर में भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित, अस्पताल स्टाफ ने हवन में दी आहुतियां

THE BIKANER NEWS:-कोलायत:नवरात्र की पंचम तिथि के शुभ अवसर पर कोलायत के उप जिला चिकित्सालय परिसर स्थित महादेव मंदिर में भगवान श्री कार्तिकेय की मूर्ति की विधिवत रूप से स्थापना की गई। यह धार्मिक अनुष्ठान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

​पंडित लक्ष्मीकांत छंगाणी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति स्थापना की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान संस्थान के पीएमओ (PMO) डॉ. महेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. नरेंद्र और नर्सिंग अधिकारी (N.O.) श्रीमती ब्रह्मा बाई गुर्जर ने अपने कर कमलों से विधिवत पूजा कर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित की।

​मूर्ति स्थापना के इस पुनीत अवसर पर मंदिर परिसर में एक विशेष हवन का भी आयोजन किया गया। इस हवन में उप जिला चिकित्सालय कोलायत के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंत्रोच्चार के साथ अग्नि में आहुतियां प्रदान कीं।

​इस अवसर पर पीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. नरेंद्र, डॉ. जयपाल और डॉ. प्रिया चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा संस्थान के गणमान्य कर्मचारियों में सत्य प्रकाश पुरोहित, पुष्पेंद्र गुर्जर, हरिकेश गुर्जर, महेंद्र, श्रीमती शर्मिला बाई गुर्जर, सुनीता, श्रीमती ब्रह्मा बाई गुर्जर, गोपाल और लैब स्टाफ सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाकर धर्म लाभ उठाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button