बीकानेर में बड़ा पावर कट: शनिवार को शहर के कई इलाकों में 3 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें प्रभावित क्षेत्रों की सूची






THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम और बीकेईएसएल (BKESL) द्वारा रखरखाव कार्यों के चलते शनिवार, 19 सितम्बर को बीकानेर शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली कटौती की जाएगी।
कटौती का मुख्य कारण: केवी पूगल रोड जीएसएस (GSS) के मुख्य बस का अति-आवश्यक रख-रखाव कार्य।
बिजली कटौती को दो अलग-अलग समय और क्षेत्रों के अनुसार विभाजित किया गया है:
1. सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक (राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम)
इस दौरान शहर के एक बड़े हिस्से, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी।
प्रमुख प्रभावित क्षेत्र:
- शहर के मुख्य इलाके व कॉलोनियां: पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड के पीछे, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआ, भेरू जी चौक नाथूसर बास, नेताजी भवन, माहेश्वरी भवन, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गजनेर रोड, लाल गढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती (सेक्टर 6 से 10 सहित), अंत्योदय नगर, नया पीर दरगाह, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, बंगला नगर, इस्लाम नगर, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, मुस्तफा मस्जिद।
- औद्योगिक व व्यावसायिक क्षेत्र: करणी औद्योगिक क्षेत्र (फीडर न. 1 से 6), कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, रंगोली फैक्ट्री, आर.सी.डी.एफ फैक्ट्री, काजरी, डूडी फैक्ट्री, उस्मान पापड़, हल्दीराम भुजिया फैक्ट्री, नवलखा फैक्ट्री, इण्ड. एरिया बीछवाल, कृषि मंडी, एम.आर.एफ. टायर शोरूम, कपिल आइस फैक्ट्री।
- लालगढ़ व रामपुरा क्षेत्र: लालगढ़ रेलवे स्टेशन, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, रामपुरा बाईपास रोड, भीम नगर, गली नंबर 1 से 16, एम.पी. कॉलोनी (सेक्टर 1 से 17)।
- अंदरूनी शहर व चौक: पारिक चौक, डागा चौक, पाबुबारी के अन्दर, जस्सुसर गेट, सीताराम गेट, नाइयो का मौहल्ला, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, बिन्नाणी चौक, दाउजी मन्दिर रोड, जोशीवाडा, भाटियो का चौक, तेली बाड़ा, बख्तावरो का कुआं, मीट मार्केट।
- मुरलीधर व्यास व आसपास: मुरलीधर व्यास (सेक्टर बी, सी, डी, एफ, 2 व 3), कर्मिसर रोड, श्री राम नगर, विश्नोई मोहल्ला।
- संस्थान व विश्वविद्यालय: गंगा सिंह महाराजा विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रोडवेज, 10वीं बटालियन, लालगढ़ पैलेस, कर्णी सिंह स्टेडियम, बी.एस.टी.सी स्कूल, रामपुरिया कॉलेज, 10 न. स्कूल।
- अन्य: एफ.सी.आई. गोदाम और रोड, ऊन मंडी, मुर्गा मैदान, चुंगी चौकी, नाल रोड, सोनगिरी कुआ, कसाई बाड़ा, सुथारो और मेघवालो की शमशान।
2. दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (बीकेईएसएल द्वारा)
इस चरण में मुख्य रूप से शिवबाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रमुख प्रभावित क्षेत्र:
डेयरी मौहल्ला का क्षेत्र
शिव बड़ी गांव
हरिजन बस्ती
चांद कॉलोनी
गंगा माई खेड़ा के पास का क्षेत्र
रेगरो का मौहल्ला




































