|

ट्रैन से गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। जिले में मंगलवार रात एक युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 की रात करीब 7 बजे जगदेववाला और बामनवाली के बीच रेलवे पटरियों के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला।मृतक की पहचान रोहिताश पुत्र रामुदास (करीब 28 वर्ष), निवासी रामबाग, बीकानेर के रूप में बताई गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई दुर्घटना में होने की बात सामने आई है।सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम में सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, मोहम्मद सत्तार और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।संबंधित जीआरपी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं निगरानी की। पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button