|

कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग: 9 की मौत, 80 का रेस्क्यू

THE BIKANER NEWS:-​​कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भयंकर आग लग गई। इस इमारत के अंदर कई होटल संचालित हो रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, इसकी अंतिम पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

​मंत्री ने इमारत की अंदरूनी व्यवस्था पर हैरानी जताते हुए कहा कि वहां की स्थिति बेहद खराब थी। बिल्डिंग मैनेजमेंट द्वारा बुनियादी सुरक्षा और निर्माण नियमों का बिल्कुल पालन नहीं किया गया था। इसके अलावा, होटल के संचालन में भी कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं।

​बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज

इस घटना के बाद से ही इमारत का मालिक फरार है। पुलिस के मुताबिक, न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर सहित कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। आग लगने की असल वजह और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की गहन जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button