|

बीकानेर;-ये रेल फाटक आज रात से 24 घँटे के लिए रहेगा पूरी तरह बंद,प्रसाशन ने की वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर वासियों के लिए जरूरी खबर, रखरखाव के कार्यो के चलते आज रात से ये रेलवे फाटक 24 घँटे के लिए रहेगा बंद, किसी भी प्रकार के वाहनों का आना जाना रहेगा बंद

आपको बता दे शहर के बीछवाल रेलवे फाटक (समपार संख्या C-148A) पर आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते फाटक 4 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे से 5 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस दौरान लालगढ़–सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित इस समपार फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। फाटक बंद रहने से बीछवाल, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, लालगढ़, सूरतगढ़ रोड और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान समपार संख्या C-147 तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही अनावश्यक ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें तथा रेलवे और यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
रेलवे प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद 5 अगस्त की रात 8:00 बजे फाटक को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button