बाबूलाल फाटक के पास हादसा, ट्रेन से कटकर युवती की मौत

बीकानेर। रविवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे बाबूलाल फाटक के पास स्थित शनि मंदिर के पीछे एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है। हालांकि, अभी तक उसके निवास स्थान और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस की निगरानी में शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस ने मृतका के परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें घटना की सूचना दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।



































