|

30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रोहिताश पुत्र बाबूलाल बावरी, निवासी 11 एडब्ल्यूएम, आवा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button