बड़ी खबर:-कोलकाता में NEET प्रोटेस्ट की आंच, कॉलेज स्ट्रीट से धर्मतल्ला तक प्रदर्शन,धर्मतल्ला में झड़प,भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतल जूते फेके!

THE BIKANER NEWS:-कोलकाता। NEET परीक्षा को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन सोमवार को कोलकाता की सड़कों पर भी देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में हुए प्रदर्शनों के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, छात्र परिषद के बैनर तले छात्रों ने कॉलेज स्ट्रीट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की योजना मार्च निकालकर धर्मतल्ला तक पहुंचने की थी, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई।

डोरिना क्रासिंग पर झड़प: प्रदर्शन के दौरान धर्मतल्ला का इलाका रणक्षेत्र बन गया। डोरिना क्रासिंग के पास आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जहां भीड़ ने पुलिसर्किमयों पर जूते और पानी की बोतलें तक फेकने की भी खबरे मिल रही है
इसी दौरान वामपंथी दलों द्वारा निकाले गए जुलूस के कारण सियालदह ब्रिज पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे शहर के कई हिस्सों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
डोरिना क्रॉसिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। इन प्रदर्शनों का असर धर्मतल्ला से लेकर तारातला तक महसूस किया गया और आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस घटनाक्रम के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दिल्ली रवाना हुईं। उनके दौरे को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।
फिलहाल कोलकाता के कई इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।





































