|

बीकानेर: बारह गुवाड़ चौक क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई का आरोप, नही हो रहा समाधान,अब कलेक्टर से शिकायत की तैयारी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के बारह गुवाड़ चौक स्थित आकाश नदी मोहल्ले में सूरदासानी भवन के पास रहने वाले लोगों ने पिछले करीब एक वर्ष से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई होने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।


क्षेत्रवासियों के अनुसार, करीब 5–6 महीने पहले पानी की लाइन को छोटी लाइन से जोड़ दिया गया था, लेकिन उसमें पर्याप्त प्रेशर नहीं आने के कारण बाद में दोबारा पुरानी लाइन से कनेक्शन कर दिया गया। उनका आरोप है कि इसके बाद फिर से नाली मिश्रित बदबूदार पानी की सप्लाई शुरू हो गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से लगातार गंदा पानी आ रहा है, जिससे पेयजल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से फोन पर शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन मिला।

और अब फोन उठाने से भी कतराते है,और जब बात होती है तो कल परसो का आश्वाशन ही मिलता है
अब मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button