संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल परिसर में जेबकतरों का आतंक,युवक की काटी जेब,24 हजार रुपये किये पार

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों के साथ लगातार हो रही है चोरी की वारदातें,अस्पताल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, हर दिन अस्पताल के किसी न किसी वार्ड में मरीज या उनके साथ आए लोगो की कट रही है जेब और हो रहे है सामान पार,पीबीएम परिसर में सक्रिय चोर बड़े ही चालाकी से भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के पर्स, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। एक बार फिर से एक युवक की कटी जेब और रुयपे किये पार

मिली जानकारी के अनुसार ताजा मामला पीबीएम की आई हॉस्पिटल से सामने आया है। जहां आंखों की जांच करवाने आए एक व्यक्ति की जेब वे 24 हजार रुपए किसी ने निकाल लिये। इस संबंध में व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीडि़त मुक्ताप्रसाद निवासी मोहम्मद साबिर ने बताया कि आठ जुलाई की सुबह साढ़े दस बजे पीबीएम की आई हॉस्पिटल गया था। जहां उसे आंखों की जांच करवानी थी।
हॉस्पिटल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 24 हजार रुपए निकाल लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल पदमसिंह को सौंपी है। बता दें कि बुधवार को पीबीएम की जनाना हॉस्पिटल में जांगलू निवासी एक व्यक्ति की जेब से 10 हजार रुपए चोरी हो गए थे। यह व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर यहां पहुंचा था



































