|

बड़ी खबर:-गजनेर रोड ओवरब्रिज पर कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

द बीकानेर न्यूज़:-बीकानेर: बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गजनेर रोड ओवरब्रिज पर कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने कार रुकवाकर चारों युवकों को बाहर निकाला और उन पर घातक हथियारों से हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


कार रुकवाकर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात चार युवक कार से गजनेर रोड ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कैंपर वाहन में आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने चारों युवकों को कार से बाहर निकालकर उन पर घातक हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


चारों घायल, एक की हालत गंभीर
हमले में घायल चारों युवकों को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान चेतन सिंह उर्फ चिंटू (पुत्र किशोर सिंह), निवासी भवानी होटल के पीछे, गंगाशहर रोड, भैंरूसिंह निवासी छींपों का मोहल्ला तथा उनके दो अन्य साथियों के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार चेतन सिंह उर्फ चिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button