|

मेंटिनेंस के चलते पानी की सप्लाई में कटौती, नागरिकों से सहयोग की अपील

बीकानेर, 10 जून। जयपुर रोड स्थित 220 केवी जीएसएस पर निर्धारित मेंटिनेंस कार्य के कारण 11 जून को बीछवाल जलाशय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते बीछवाल जलाशय से जुड़े स्टेडियम हेड वर्क्स क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीमती ऋतु मिशन ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण करणी नगर, जय नारायण व्यास कॉलोनी तथा पवन पुरी क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर सहयोग करने की अपील की है।विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button