|

शहर के इस व्यापारी के साथ हुई लाखों की ठगी,20 मिनट में खाता साफ

बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र के एक व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार इंद्रा चौक निवासी चंचल कुमार बोथरा ने रिपोर्ट में बताया कि उनका गांधी चौक, गंगाशहर में रेडिमेड गारमेंट्स का व्यवसाय है। 29 मई की शाम करीब 7:30 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। अचानक राशि कटने का मैसेज देखकर वे हैरान रह गए। इसके बाद करीब 20 मिनट के भीतर उनके खाते से कुल 5 लाख 5 हजार 968 रुपये निकाल लिए गए और पूरा बैलेंस साफ हो गया।घटना का पता चलते ही व्यापारी ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन और साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।साइबर थाना सीओ शालिनी बजाज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवादी ने कुछ दिन पहले गूगल पर किसी डॉक्टर का मोबाइल नंबर सर्च किया था। आशंका है कि उसी दौरान किसी फर्जी लिंक या एपीके (APK) फाइल के माध्यम से मोबाइल फोन संक्रमित हो गया हो। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने बताया कि ठगी गई राशि को होल्ड कराने और रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button