तीन माह से फरार दो शातिर ईनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:- पेट्रोल पंप लूटकांड में तीन माह से फरार चल रहे दो ईनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मामला 12 अप्रैल 2025 का है, जिसमे बिना नंबर की स्विफ्ट कार से नोखा, जसरासर, मैनसर, गठलियासर और लालगढ़ क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लूट और मारपीट की गई थी। इन घटनाओं को लेकर थाना जसरासर में एफआईआर नंबर 54/2025 दर्ज की गई थी।

इन से पहले प्रेम मेघवाल, मनीष भाखर और अर्जुन कुम्हार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था और दो आरोपी अमीन खान और सनी नायक फरार थे। इन दोनों पर ₹10,000 का इनाम घोषित भी किया गया था।
थानाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों से दोनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वाई-फाई के ज़रिये सोशल मीडिया ऐप्स से संपर्क में थे और मोबाइल सिम नहीं चला रहे थे, जिससे उन्हें ट्रेस करना कठिन था।
इनके खिलाफ विभिन्न थानो में चोरी, लूट और डकैती के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और अन्य कनेक्शनों की तलाश में जुटी है।





































