|

IPL के बीच बीकानेर पुलिस की जुए- सट्टे पर बड़ी कार्यवाही,सट्टेबाज गिरफ्तार ,एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब किताब मिला

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिले में आईपीएल क्रिकेट पर सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुरुवार आधी रात को सिंधी कॉलोनी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक के सट्टे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है।

​श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पुलिस को इलाके में लंबे समय से क्रिकेट बुकीज के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार रात मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एएसआई गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन किया गया। इस टीम ने सिंधी कॉलोनी में दबिश दी।
​पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो सट्टेबाज राजन सिंधी अपने घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। पुलिस की टीम को देखते ही वह घबराकर भागने लगा, लेकिन पुलिस के जवानों ने पीछा कर उसे तुरंत दबोच लिया।
​मोबाइल से खुला करोड़ों का राज
​तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जब पुलिस ने मोबाइलों की जांच की, तो एक फोन में क्रिकेट सट्टेबाजी की वेबसाइट खुली हुई मिली। इसमें “04 राजन 22” और “जटाधारी 22” के नाम से दो आईडी लॉग-इन थीं। इसके अलावा सट्टेबाजी से जुड़े 51 खाते भी सक्रिय (एक्टिव) पाए गए।
​पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आईपीएल के मैच नंबर 50 (लखनऊ बनाम बैंगलोर) में बड़े स्तर पर सट्टा लगाया था, जिसका कुल ‘लगाई और खाई’ का हिसाब 1 करोड़ 16 लाख 41 हज़ार 494 रुपये का पाया गया है।
​आगे की जांच जारी
​पुलिस ने आरोपी राजन सिंधी को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए मामले की जांच स्वयं थानाधिकारी कश्यप सिंह करेंगे।
​कार्रवाई में शामिल टीम:
इस सफल पुलिस कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत की भूमिका बेहद सक्रिय और अहम रही। उनके साथ इस टीम में एएसआई गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल नरेंद्र भी शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button