|

गंगाशहर थाना क्षेत्र में पैदल चल रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

बीकानेर। बीकानेर-पालना मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के शोएब, असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, हाजी जाकिर, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार और इमरान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सेवाभावी टीम की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button